मिशन चंद्रयान- 3 की सफलता पर डीपीएस के विद्यार्थियों ने मनाई दिवाली, ऐतिहासिक लॉन्चिंग का प्रत्यक्ष साक्षी बने थे 66 विद्यार्थी

अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को नमन : डॉ. गंगवार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 23ता०बोकारो। मिशन चंद्रयान 3 की सफलता पर डीपीएस बोकारो परिवार का हरेक सदस्य आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बीते 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर में स्कूल के जो 66 विद्यार्थी चंद्रयान- 3 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण का साक्षी बने थे, उन्होंने दिवाली मनाकर इसकी खुशियां मनाईं। पूरे झारखंड से एकमात्र डीपीएस बोकारो की टीम ही श्रीहरिकोटा में इस पल का प्रत्यक्ष गवाह बनी थी। बुधवार शाम चंद्रयान -3  के लैंडर विक्रम के सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरने का उत्साह सभी के सिर चढ़कर बोल रहा था। शिक्षक और विद्यार्थी, सभी टेलीविजन स्क्रीन से चिपके रहे। विद्यालय की वेबसाइट पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया था।डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने इसरो के समस्त वैज्ञानिकों के साथ-साथ सभी देशवासियों को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह नए भारत का नया उदय है। इसरो के वैज्ञानिकों को इसके लिए सलाम है। समस्त भारतवासियों के लिए यह अत्यंत ही गौरवपूर्ण क्षण है। हमारे विद्यालय के 66 विद्यार्थी अनुभव आधारित शिक्षा (एक्सपीरियंशियल लर्निंग) के तहत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बने थे।

राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी मंत्री गणों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *