परीक्षा विभाग में लंबित कार्य और भ्रष्टाचार को लेकर, आज LNMU धरना स्थल पर NSUI – AISA – AISF के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में हुए साढ़े पांच करोड़ रूपया घोटाला के जिम्मेवार वर्तमान कुलपति और निवर्तमान कुलसचिव पर मुकदमा दर्ज करने, उनके अकूत संपत्ति की जांच कराने, विवि के गोपनीयता में अवनी रंजन सिंह के हस्तक्षेप के खिलाफ , परीक्षा विभाग में लंबित कार्य और भ्रष्टाचार को लेकर, आज LNMU धरना स्थल पर NSUI – AISA – AISF के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के माध्यम से महामहिम कुलाधिपति महोदय से करवाई की मांग की गई। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सभी लोगो को एकजुट होना चाहिए। आज के कार्यक्रम को सफल रूप देने के लिए एनएसयुआई के आप सभी साथी विश्वविद्यालय महासचिव मो. लक्की, ओमप्रकाश, सचिव अमानुल्लाह, सीएम कॉलेज अध्यक्ष मो. नसरुल्लाह, खुशनसीबा प्रवीन, बिहारी बाबू, सचिव मो०.साजिद खाँ , मो० असजद, मो०. इमरान, मो०.निराले, मो०.दिलकश, मो०.आमीर एवं राहुल सिंह यह सही धरना प्रदर्शन में मौजूद थे

आरएलजेडी जाति आधारित जनगणना को लेकर पार्टी 14 अक्टूबर को राजभवन विरोध मार्च निकालेगी,उपेन्द्र कुशवाहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *