20 हजार घूस लेते उपहारा थानाध्यक्ष गिरफ्तार, अरवल ले जाकर पूछताछ जारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.औरंगाबाद। पटना से पहुंची निगरानी टीम ने गुरुवार को औरंगाबाद जिले के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष को उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव निवासी सनोज कुमार से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।बताया जा रहा है कि एक लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी से तीन आरोपितों का नाम हटाने के लिए थानाध्यक्ष रुपये ले रहे थे।दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि निगरानी टीम ने उपहारा थानाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। निगरानी टीम ने इसकी जानकारी औरंगाबाद पुलिस को नहीं दी है। निगरानी टीम थानाध्यक्ष को अरवल ले जाकर पूछताछ कर रही है।

सिंगल यूज्ड प्लास्टिक से पर्यावरण और जीव जगत को खतरे के प्रति समाज में फैलाएं जागरूकता:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *