आरपीएफ बोकारो ने बालीडीह थाना प्रभारी की पत्नि की हीरे की बाली से गिरा हीरा खोज कर किया सुपुर्द 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 24ता०बोकारो। आईसी बालीडीह थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार ने इंस्पेक्टर/आर पी एफ./बोकारो को सूचित किया कि वह अपनी पत्नी के साथ गाड़ी संख्या 22824 न्यूदल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से ए-1 कोच बर्थ संख्या 19 और 21 पर यात्रा कर रहे थे, उन्हें बोकारो रेलवे स्टेशन पर उतर गये।ट्रेन छूटने के बाद उसकी पत्नी ने देखा कि उसने जो हीरे की बाली पहनी थी, उसमे से एक गायब है। उपरोक्त सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आर पी एफ/बोकारो ने तुरंत आरपीएफ ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी प्रभारी आरपीएफ पोस्ट बोकारो एएसआई आर.बी.यादव से संपर्क किया।  तदनुसार एएसआई आर.बी.यादव ने बर्थ की तलाशी ली और झुमके का पता लगाने में सफल रहे और उन्हें अपनी सुरक्षित हिरासत में रख लिया।और बाली को आईसी एलपीएस बालीडीह को सौंप दिया गया। उन्होंने इस कार्य के लिए टीम आरपीएफ को धन्यवाद दिया।

दिगंबर जैन के आलोक कुमार जैन बने अध्यक्ष तो कामिनी जैन बनी महिला समिति अध्यक्ष 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *