राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय मंत्री का बोकारो में प्रवास

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 24ता०बोकारो। सेक्टर 2/ए संघ – कार्यालय में संध्या 2.30 बजे से सेवा भारती, बोकारो महानगर की  बैठक सम्पन्न हुई , जिसमें राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय  संगठन मंत्री सुधीर कुमार उपस्थित रहे। बैठक का शुभारम्भ ब्रम्भनाद एवं गायत्री मंत्र से किया गया । जय नंदन तिवारी द्वारा सभी का परिचय एवं स्वागत किया गया तथा महानगर में चल रहे सेवा कार्य एवं अन्य गतिविधियों का वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया गया। संस्था के संरक्षक ललन नाथ दीक्षित ने पूर्व में चल रहे गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने – अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात् सुधीर कुमार ने अपना विचार एवं मार्गदर्शन में कहा कि हमारा कार्यक्षेत्र एक निश्चित एवं सीमित क्षेत्र में होना चाहिए। हमें उपेक्षित, वंचित, पीड़ित एवम् अभावग्रस्त लोगों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से व्यक्तियों में संस्कार तथा चरित्र निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। सेवा बस्ती में सेवा कार्य के माध्यम से अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा में जोड़ना हमारा कार्य है। स्वास्थ्य आयाम के द्वारा  नियमित जांच होना चाहिए। हमारा सेवा कार्य इतना प्रभावी हो जिससे चल रहे बाल संस्कार केंद्र वाले बस्तियों में अनैतिक एवं असामाजिक गतिविघियों को पूर्ण रूप से समाप्त हो जाये।स्वावलंबन क्षेत्र में नए नए उपक्रमों एवं गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाय। संगठन मंत्री का मार्गदर्शन व्यवस्थित एवं प्रभावी रहा।अंत में चास नगर के सचिव विकास अग्रवाल द्वारा श्रीफल और अंग वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत एवं सम्मानित किया गया । इस प्रकार के आयोजनों से हम सब का मनोबल ऊंचा होता है तथा सेवा कार्य विस्तार में तेजी आती है।उपरोक्त बैठक में प्रमुख रुप से ललन नाथ दीक्षित,अर्जुन देव तनेजा, राजकुमार, बासुदेवन नम्बूदरीपाद, जय नंदन तिवारी, विकास अग्रवाल,शिवशंकर प्रसाद, सूर्य कुमार सिन्हा, मीना देवी, शुभावती देवी, शैलदेवी, ऋषभ सहाय एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। शांति मंत्र से बैठक का समापन हुआ।

प्रसूति के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, सदर अस्पताल के डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *