लाखों की लागत से कराया जायेगा संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं वाले सुसज्जित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 28ता.बेतिया। नगर निगम नव अधिग्रहित क्षेत्र की जनता को उनके घर के पास पड़ोस में ही 24 घंटे डॉक्टर्स की उपलब्धता के साथ हर प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं शीघ्र ही प्राप्त होंगी। इसके लिए लाखों की लागत से संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं वाले सुसज्जित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की योजना को सरकार से स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम की महापौर श्रीमती सिकारिया ने योजना के बाबत यह भी बताया गया कि सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आलोक में अस्पताल के लिए 75 डिसमिल जमीन की पहचान के साथ सरकारी दिशा निर्देश के आलोक में समुचित स्थल चयन के प्रस्ताव पर नगर निगम बोर्ड की अगली बैठक में विचार किया जाएगा। इसके साथ ही महापौर ने यह भी जानकारी दी कि नगर परिषद सभापति के रूप में उनके विगत कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में तीन शहरी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। इसमें नगर के अंबेदकर नगर, उत्तरवारी पोखरा के समीप और नगर के वार्ड दो स्थित जमादार टोला में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक एक नगरीय अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। जिसका आज भी विधिवत संचालन किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि अबकी बार प्रस्तावित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्ववर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से बड़ा और ज्यादा व्यवस्थित होगा। इसको लेकर नगर निगम बोर्ड की अगली बैठक में विचार किए जाने के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से प्रारूप स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सुशील मोदी को कैंसर, एक्स पर लिखा- 'अब बताने का समय आ गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *