बैरगनिया के बेटे विकास ने बीपीएससी में मारी बाजी , लोगों ने दी बधाई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 29ता.बैरगनिया(सीतामढ़ी)। बैरगनिया के बेटे ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बैरगनिया सहित जिले का नाम रौशन किया है। बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर – 03 निवासी विकास कुमार ने बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है और उनका पंचायती राज ऑडिटर पद के लिए चयन हुआ है। विकास का रैक- 308 है। विकास शिक्षक दंपति के संतान हैं। बैरगनिया नगर के अशोगी गांव निवासी उनके पिता सुबोध प्रसाद उर्फ विनोद प्रसाद राजकीय मध्य विद्यालय भटौलिया के प्रधानाध्यापक हैं तो माता मीरा कुमारी बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं। विकास तीन भाई है जिसमें वह दूसरा स्थान पर है, बड़ा भाई वीरू कुमार एमए की डिग्री प्राप्त कर तैयारी में लगा हुआ है। तो छोटा भाई सागर कुमार स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। वही छोटी बहन तनु कुमारी इंटरमीडिएट में अध्यनरत है। विकास ने राजकीय कृत उच्च विद्यालय बैरगनिया से मैट्रिक करने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय बैरगनिया से इंटरमीडिएट और प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज बैरगनिया से अर्थशास्त्र में बीए ऑनर्स किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक व माता-पिता की प्रेरणा और उनके मार्गदर्शन को दिया है। विशाल की सफलता के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। बधाई देने वालों में उनके बड़े पापा भाजपा नेता कमल पासवान, मध्य विद्यालय अशोगी के प्रअ शिक्षक चाचा लालबाबू पासवान, राजद नेता देवेंद्र कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, जदयू नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मो बशीर अंसारी, भाजपा नेता दीपलाल पासवान सहित कई लोग शामिल हैं।

दुर्गा मंदिर के दान पेटी से गायब हुए रुपए बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *