बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को पब्लिक ने घेरा

बेतिया पश्चिमी चंपारण।बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं ऐसे में अब आम जनता अपने नेताओं से हिसाब किताब मांग रही है लोग अपने जन प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में पूछ रही है कुछ ऐसा ही देखने को मिला बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया के सांसद संजय जायसवाल के साथ. आज बेतिया पहुंचे थे तो इस दौरान बंजरिया प्रखंड के ग्रामीणों ने बीजेपी सांसद को घेर लिया और उन पर सवालों की झड़ी लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई इस दौरान संजय जायसवाल का विरोध उन्हें काला झंडा भी दिखाकर किया गया बेतिया के बंजरिया प्रखंड की जनता को जब इस बात की जानकारी मिली कि संसद उनके क्षेत्र में गुजरने वाले हैं तो लोगों नेहा हाथों में बैनर पोस्टर और काला झंडा लेकर खड़े हो गए उन्हें घेर लिया और उनसे क्षेत्र के लिए किए गए काम का हिसाब मांगने लगे लोगों का कहना था कि तीन बार सांसद बनाया गया लेकिन उन्होंने क्षेत्र का विकास नहीं किया उन्होंने कहा कि संजय जयसवाल हमारे खानदानी नेता है पहले उनके पिताजी को तीन बार सांसद बनाया गया था अब इन्हें बनाया गया इस हिसाब से 30 साल से सांसदी उनके घर में है लेकिन क्षेत्र में कोई भी काम नहीं हुआ है आक्रोशित लोगों का कहना था कि यह लोग सिर्फ हिंदू मुसलमान करके वोट ले रहे हैं जब यह जीत जाते हैं तो उनका दर्शन भी बड़ी मुश्किल से मिलता है उनके संसदीय क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल है और खुद सांसद भी इस सड़क से आते-जाते हैं लेकिन सड़क नहीं बनवाते लोगों ने हाथ में काला झंडा ले रखा था और संसद के विरोध में नारे लिखे बैनर भी लिए थे लोगों के आक्रोश को देखकर सांसद संजय जयसवाल भी दंग रह गए लोगों के सवालों का संजय जयसवाल जवाब नहीं दे पाए बताते चले कि पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड के सिसवा गांव में बीजेपी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संजय जयसवाल पहुंचे थे तभी उनके वोटरों ने उन्हें ही घेर लिया और गो बैक एमपी संजय जायसवाल के नारे लगाने लगे हालांकि संसद ने अपनी सफाई में किए गए कार्यों को गिनाया जरूर गया लेकिन नाराज लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे काफी देर तक उन्हें क्षेत्र की जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा अंत में सांसद संजय जयसवाल द्वारा लोगों की समस्याएं जल्द ही सुलझाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए








