पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद ने भी खनिज विभाग महोबा की कार्यशैली पर लगाए सवालिया निशान

Media House महोबा -जिलाधिकारी प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज जांच चौकियों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों एवं कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यशाला के माध्यम से प्रभावी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई ।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दोनों खनिज जांच चौकियों पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जांच चौकियों से किसी भी दशा में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को गुजरने न दिया जाए । विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । उन्होंने निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ नियमित निगरानी करते हुए अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाना सुनिश्चित करें ।

संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिक के दफनाये शव को एसडीएम(मजिस्ट्रेट) की मौजूदगी में पीएम के लिए निकलवाया गया बाहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *