विधानसभा घोरावल के वृहद रोजगार मेले में 196 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर

Media House सोनभद्र-जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा मंगलवार को विधानसभा घोरावल का वृहद रोजगार मेला आर०आर० पॉलीटेक्निक, हिन्दुआरी के परिसर में आयोजित किया गया। रोजगार मेले का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया।

रोजगार मेले में हिन्दाल्को इंडस्ट्रीज (विजन इंडिया), फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स (क्रॉस कार्प), आईसीआई बैंक (एनआईआईटी), एलएंडटी (सर्विस केयर), उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज), अनपरा ताप विद्युत परियोजना, सीपेट वाराणसी सहित अन्य कंपनियों एवं संस्थानों ने प्रतिभाग किया।

मेले में लगभग 1200 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की गई, जिसमें कुल 196 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण, आर०आर० पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी तथा पॉलीटेक्निक संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें अपने कौशल एवं योग्यता के अनुरूप करियर बनाने का अवसर प्राप्त हुआ।

अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *