रक्षाबंधन पर बाजारों में छाई रौनक

मिडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 30ता.बिहार पटना। जिले में रक्षाबंधन पर्व का उल्लास बाजारों पर छाने लगा है। बहनों ने घरों में तैयारी भी शुरू कर दी है। रंग बिरंगी खूबसूरत राखियों से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजार गुलजार होने लगे हैं। राखियां खरीदने के लिए बाजार में बहनों की भीड़ दिखाई दी।रक्षाबंधन का पर्व बहनों ने पूरी उमंग के साथ तैयारी शुरू कर दी है। जिले में रक्षाबंधन का उल्लास बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में जगह-जगह राखी की दुकानें सज चुकीं हैं। सभी स्थानों पर राखियां की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। बुधवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बहनों ने भाई की कलाई पर रखी बांधने को लेकर पूरे उत्साह से राखियों की खरीदारी में जुटी दिखाई दी। शहर स्थित गिफ्ट की दुकानें भी पर्व के मौके पर गुलजार दिखाई दिए।

एसपी ने किया बुनियादी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *