प्राथमिक विद्यालय में ताला तोड़कर चावल और सिलेंडर की चोरी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 31ता.कटिहार। कदवा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत महम्मदपुर पंचायत वार्ड संख्या सात मैं स्थित प्राथमिक विद्यालय महिली टोला में मध्यान भोजन लगभग 13 बोरी चावल और दो बडा गैस सिलेंडर सहित कई सामग्री का चोरी होने का मामला प्रकाश में आया विद्यालय की प्राचार्य रीना झा ने जानकारी देते हुए बताया कि रसोईया द्वारा जब विद्यालय का गेट खोला तो देखा कि मध्यान भोजन वाला कैमरा का ताला टूटा हुआ है और चावल सहित कई सामान गायब है घटना की सूचना प्राचार्य रीना झा ने मध्यान भोजन प्रभारी को सूचना दूरभाष पर दिया वहीं घटना को लेकर कदवा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है जानकारी मिलते ही मध्यान भोजन प्रभारी राजेश कुमार पोद्दार विद्यालय पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया बताते चले कि प्राथमिक विद्यालय महिली टोला में ऐसी घटना इससे पहले भी कई बार हो चुका है और कार्रवाई को लेकर थाने में आवेदन भी दिया गया है परंतु अब तक चावल चोर पुलिस के हाथ नहीं चढ़ पाया ग्रामीणों का कहना है इस प्रकार की घटना से विद्यालय का नाम तो बदनाम हो रहा है साथ जिस मोहल्ला में विद्यालय है उस समाज का भी नाम बदनाम हो रहा है इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले सामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ग्रामीणों ने चोरों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की

लालू यादव और नीतीश कुमार ने वंचित समाज के साथ की हकमारी: संजय ठाकुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *