5 अन्तर्राज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार, 38 बैल बरामद

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 31ता.सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों तथा गोतस्करी/गोवध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हाथीनाला एवं चोपन पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सुबह 3.40 बजे रानीताली नाला हाथीनाला के पास से 5 अभियुक्त को वध हेतु तस्करी कर ले जाये जा रहे 38 राशी बैल के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0– 41/2023 धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । मौके से अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर अभियुक्त गण रामकिशुन चौधरी उर्फ गुड्डू व ओमप्रकाश गोड फरार हो गये । प्रकरण में विधिक कार्यवाही किया जा रही है । अभियुक्त द्वारा 38 राशि बैल को तस्करी कर मध्य प्रदेश के देवसर से उ0प्र0 के जनपद सोनभद्र की सीमा में प्रवेश करते हुए रानीताली नाला हाथीनाला सोनभद्र से होते हुए रजैल्ला थाना नगर उटारी झारखण्ड वध हेतु ले जा रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर 05 नफर अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे से 38 राशि बैल, 03 अदद मोबाइल फोन व नगद 545/- रु0 बरामद हुआ । गिरफ्तार करने वाली टीम में विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना चोपन, उ0नि0 चन्द्रभान सिंह थानाध्यक्ष हाथीनाला, उ0नि0 रामबचन यादव, थाना हाथीनाला, उ0नि0 उदयनारायन यादव, थाना हाथीनाला, हे0का0 विनोद यादव, तेरसू यादव, रूद्रकांत यादव, हे0का0 हवलदार यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

सावित्री हत्याकांड: दोषी पति, ससुर व सास को 7-7 वर्ष की कठोर कैद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *