गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को म्योरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पूर्व मे थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा दिनांक- 21.12.2022 को कटौली तिराहा के पास ग्राम रनटोला में मुर्धवा अम्बिकारपुर मार्ग पर स्थित अपने पर बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते समय 1400 ग्राम अवैध हेरोइन, 10700 रुपया, एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं UP 64 AR 9949, एक अदद स्कूटी नं UP64AL 1378 , एक अदद मोटर साइकिल हीरो होण्डा पैशन प्रो बिना नम्बर गिरफ्तार किया गया था। जिसके आधार पर थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 150/2022 धारा- 8/21 NDPS Act थाना म्योरपुर जनपद बनाम 1.विजय पटेल पुत्र स्व0 दीना नाथ पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी चकरा थाना सिवान जिला सिवान बिहार 2.जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना पुत्र स्व0 रामनरेश उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र 3. सुरेन्द्र कुमार यादव उर्फ सोनू पुत्र बुद्धिराम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अन्जानी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र, 4.मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र हालपता –पूर्वी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र 45 वर्ष, 5.मनीषा सिंह पत्नी महेन्द्र सिंह पुत्री जितेन्द्रनाथ उर्फ मुन्ना निवासी बूढ़ादेयी थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर मायका –ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभाननगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र 27 वर्ष, 6.सुल्तान पुत्र अज्ञात पता आलमबाग जनपद लखनऊ का अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे विवेचना के उपरांत अभियुक्तगण क्र0सं0 -01 से -05 तक के विरूद्ध आरोप पत्र सं0 – 32/23 दिनांक 07.03.2023 को मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया । इनका यह कार्य भारतीय दण्ड संहिता के अध्याय 16 मे वर्णित अपराधो के अधीन पाये जाने पर दिनांक- 24.05.2023 को उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की 1986 की धारा- 3(1) के तहत थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया था जिसमे फरार चल रहे अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार यादव उर्फ सोनू पुत्र बुद्धिराम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अन्जानी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को एयरपोर्ट तिराहा म्योरपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना म्योरपुर,का.सूरज कुमार, मंगेश कुमार गोंड़, थाना म्योरपुर मौजूद रहे।

गणना प्रपत्रों को भरने तथा उनसे प्राप्त फार्म के डिजिटाइजेशन हेतु 23 नवम्बर को विशेष कैम्प का आयोजन,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *