कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वाधान में तीन दिवसीय झारखंड स्टेट रिफ्रेश कबड्डी वर्कशॉप का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 01ता०बोकारो/जामताड़ा। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वाधान में तीन दिवसीय झारखंड स्टेट रिफ्रेश कबड्डी तकनीकी अधिकारी का वर्कशॉप का आयोजन जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के द्वारा जामताड़ा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है यह वर्कशॉप तीन दिवसीय है दिनांक 1 सितंबर से 3 सितंबर तक इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है इस वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में इंटरनेशनल कबड्डी कोच के. जगमोहन सर के द्वारा तीन दिवसीय वर्कशॉप दिया जाएगा। इस वर्कशॉप में झारखंड राज्य के सभी जिलों से 170 कबड्डी के तकनीकी अधिकारी आए हुए हैं। मौके पर नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, कबड्डी एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, कबड्डी एसोसिएशन आफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह, कबड्डी एसोसिएशन आफ झारखंड के कबड्डी कोच तेज नारायण माधव, जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के सचिव रोहित कुमार, अरविंद ओझा, आसिफ, गौरांगौ, रोहित ओझा, राहुल आदि उपस्थित थे l

सेवा जागरूकता मंच ने किया सेवा संस्थाओं को सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *