पुलिस गिरफ्त में आने के बाद भी नहीं दिखा खौफ, बदमाश ‘चूहा’ ने खुलेआम दी हत्या की धमकी

 खंडवा

 शहर में व्यापारियों के बीच दहशत और हफ्ता वसूली की शिकायतों को लेकर चर्चा में आया बदमाश विनोद यादव उर्फ विनोद चूहा आखिरकार शुक्रवार को कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी उसके चेहरे पर पुलिस का खौफ नजर नहीं आया। पुलिस वाहन में बैठाए जाने के दौरान वह पुलिसकर्मियों के सामने ही एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देता रहा। उसकी हंसी और बेखौफ अंदाज ने एक बार फिर उसके दबंग रवैये को उजागर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस जब विनोद को गिरफ्तार कर वाहन में बैठा रही थी, तब वह हंसते हुए एक व्यक्ति को धमकी दे रहा था। वह कह रहा था कि जिस दिन उसकी हत्या होगी, उस दिन विनोद को नींद आएगी। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इस तरह धमकी देना उसके बेखौफ व्यवहार को दर्शाता है।

व्यापारियों बंद रखी थी चौपाटी

उल्लेखनीय है कि विनोद चूहे की कथित दहशत और हफ्ता वसूली से शहर के कई व्यापारी परेशान थे। पिछले दिनों व्यापारियों ने एकजुट होकर कोतवाली पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। विरोध जताने के लिए व्यापारियों ने चौपाटी भी बंद रखी थी। व्यापारियों की शिकायत के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से उसे दबोच लिया।

अड़ीबाजी की धाराओं में प्रकरण दर्ज

कोतवाली टीआइ प्रवीण आर्य ने बताया कि विनोद यादव के खिलाफ अड़ीबाजी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर जनता की राय लेगी सरकार, 17 मार्च को जेपीसी की अगली बैठक : पीपी चौधरी

सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि विनोद यादव की आपराधिक गतिविधियों और उसके खिलाफ मिली शिकायतों को देखते हुए जिला बदर करने का प्रस्ताव कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रस्ताव पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद व्यापारियों को उम्मीद है कि शहर में भय और अवैध वसूली के माहौल पर अंकुश लगेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *