शराबबंदी वाले बिहार का हाल, पुलिस ने 54 शराबी को किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 10ता.गोपालगंज।बिहार में वैसे तो शराबबंदी कानून लागू है लेकिन धराधल पर बिल्कुल भी शराबबंदी कानून का असर देखने को नहीं मिल रहा है. हालांकि, पुलिस लगातार शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती है, अवैध शराब बरामद भी करती है लेकिन शराब तस्करों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है. ताजा मामले में पुलिस ने 54 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें से अधिकांश शराब का सेवन करनेवाले लोग शामिल हैं और शराब तस्कर भी शामिल हैं. ये सफलता गोपालगंज जिले की पुलिस ने हासिल की है.मिली जानकारी के मुताबिक, जिले की उत्पाद विभाग द्वारा शराब के धंधेबाजों और शराबियों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया गया. नोडल रेड के तहत उत्पाद पुलिस की टीम ने अलग-अलग चेक पोस्ट से शराब बेचने और पीने वाले कुल 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद SP के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट, कटेया थाना क्षेत्र के समउर चेक पोस्ट समेत कई जगहों पर छापेमारी की. पुलिस ने इस दौरान कुल 54 लोगों को गिरफ्तार किया इनमें से 20 ऐसे लोग भी हैं जो काफी समय से शराब की तस्करी कर रहे हैं.

बेगूसराय में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर एक नहीं बल्कि 10 छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *