130 किलो ग्राम गांजा के साथ 7 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.औरंगाबाद। आर्थिक अपराध इकाई के अधीन एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए 130 किलो ग्राम गांजा के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया है। बता दें कि, आर्थिक अपराध इकाई, राज्य में मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ की तस्करी, दुरूपयोग एवं अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक-थाम लगाने हेतु बिहार पुलिस की नोडल एजेंसी एवं विशिष्टि इकाई है। मिली जानकारी अनुसार मादक पदार्थ के तस्करों द्वारा उड़ीसा के फुलवनिया से रोहतास ले जा रहे अवैध गांजा तस्करी की गुप्त सूचना पर ANTF द्वारा कुटुम्बा थाना, औरंगाबाद के सहयोग से एरका चेक पोस्ट, कुटुम्बा, औरंगाबाद के पास दिनांक 9 सितंबर को विशेष चेकिंग अभियान शुरू की गई।वहीं इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहन पिकअप नंबर UP65DT-2815 और स्वीफ्ट डिजायर वाहन सं0 UP65DB-1365 को विधिवत चेकिंग के क्रम में 50 एवं 15 पैकेट अवैध गांजा 2-2 K. G के वजन में बरामद किया। साथ ही पुलिस ने महिला सहित कुल सात गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बेतिया राज के कुल करीब दर्जन भर ऐतिहासिक मंदिरों की सुरक्षा और सुंदरता की रक्षा को बताया एक एक बेतिया वासी की जिम्मेदारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *