भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.बेतिया/मझौलिया। थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 2 में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक का गांव के ही लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार को विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गोली मारकर किसान की जान ले ली. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर अनुसंधान में जुट गई है.घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बताया जा रहा है कि दालान के पास रामकृत की खेत है, खेत में धान की फसल लगी है. शनिवार को गांव के ही छोटेलाल यादव, मुन्ना यादव, विश्वनाथ यादव, जटाशंकर यादव, हरेंद्र यादव धान के खेत में मवेशी चरा रहे थे. जिसका रामकृत ने विरोध किया. शनिवार की शाम रामकृत यादव एवं छोटे लाल यादव के बीच भैंस चराने को लेकर विवाद हुआ था. जिसको ग्रामीणों ने बीच बचाव कर विवाद को शांत करा दिया.अगले दिन रविवार की सुबह घर से नाश्ता कर रामकृत दालान पर जा रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. रामकृत यादव को छोटे लाल यादव, मुन्ना यादव आदि में पीछे से गोली मार दी, जो उनके शरीर के पिछले हिस्से में लगी है. गोली मारकर हमलावर भाग खड़े हुए. गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो बदमाश मौके से फरार हो चुके थे और रामकृत यादव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे हुए थे.

32 प्रशिक्षु दारोगा पर गिरी गाज, ड्यूटी में लापरवाही के कारण एसपी ने किया निलंबित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *