चिराचास के नंदुआस्थान में, एक घर में चल रही थी मिनी शराब फैक्ट्री, उत्पाद टीम ने छापेमारी कर किया उद्भेदन

उपायुक्त विजया जाधव ने मिनी शराब फैक्ट्री का लिया जायजा, सहायक आयुक्त उत्पाद को दिया जरूरी दिशा-निर्देश
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : गुप्त सूचना पर उपायुक्त बोकारो विजया जाधव के निर्देश एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्ग दर्शन में मंगलवार देर रात जिला उत्पाद टीम ने चीरा चास थाना अंतर्गत नन्दुआस्थान इलाके में छापेमारी कर मिनी अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का उभ्देदन किया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध और नकली शराब बनाने वाली एवं पैक करने की कई सामग्री जब्त की गई है। टीम ने मौके से 1500 लीटर स्पिरिट, 735 लीटर विदेशी शराब, 1500 पीस शराब की खाली बोतल, 220 पीस शराब की खाली पेट बोटल, विभिन्न ब्रांडों के ढक्कन और स्टीकर, पंचिंग मशीन एक पीस एवं कारामेल आदि बरामद किया है। छापामारी के क्रम में फरार अभियुक्त पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया है।

बुधवार सुबह उपायुक्त विजय जाधव ने मिनी शराब फैक्ट्री स्थल का जायजा लिया उनके साथ अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर उपस्थित थे। उन्होंने सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह से मामले की विस्तृत जानकारी ली। जब्त सामग्रियों के संबंध में पूछा। सहायक उत्पाद आयुक्त को जिले में लगातार अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया, सतत छापेमारी अभियान चलाने को कहा। उपायुक्त ने आमजनों से भी अपने आस पास किसी भी तरह के अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की सूचना उत्पाद विभाग एवं जिला प्रशासन को देने की बात कहीं। उनका नाम गुप्त रख त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक सन्नी तिर्की समेत अन्य लोग शामिल थे।

स्वच्छता ही सेवा के तहत सीआरपीएफ ने सदर अस्पताल समीप किया सफाई 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *