नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के अगले चरण के विस्तार हेतु एक दो दिवसीय कार्यशाला

Media House लखनऊ-विश्व बैंक पोषित जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के अगले चरण के विस्तार हेतु एक दो दिवसीय (दिनांक 11.10.2023 एवं 12.10.2023) कार्यशाला “ICE BREAKING SESSION ON NHP ADVANCE PHASE ” का आयोजन होटल डैमसन प्लम, अंसल गोल्फ सिटी लखनऊ में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश (एस०डब्लू) द्वारा किया गया। अनिल कुमार, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिचाई एवं जल संसाधन विभाग लखनऊ द्वारा कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। यह कार्यशाला आनंद मोहन, संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई | इस कार्यशाला में आन्ध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, मेघालय, नागालैण्ड, राजस्थान, ओडिसा, पश्चिमी बंगाल, गुजरात, कर्नाटक, तेलांगना, उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों की राजकीय कार्यदायी संस्थाओं, केन्द्रीय संस्थाएं CWC,CGWB, NIH, NWIC,Sol, NRSC, तथा विश्व बैंक, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विश्व बैंक की प्रतिनिधि डॉ0 अन्जू गौड़ NPMU के सीनियर ज्वाइट कमीश्नर आशीष बेनर्जी, कुशाग्र शर्मा एवं डॉ० डी० गनासुन्दर तथा सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष श्री अनिल कुमार द्वारा कार्यशाला की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में सभी राज्य के प्रतिनिधियों से नेशनल हाइड्रोजन प्रोजेक्ट के विस्तार हेतु प्रत्येक बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा भी की गयी । कार्यशाला का उद्देश्य जल का प्रबंधन एवं आधुनिक तरीकों से डाटा का केन्द्रीय स्तर पर संकलन एवं विश्लेषण कर निर्णय सपोर्ट सिस्टम को विकसित किया जाना है। अन्त में कृष्ण कुमार, मुख्य अभियन्ता सूचना प्रणाली संगठन लखनऊ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन किया गया।










