गोली कांड में संलिप्त एक युवक और एक महिला गिरफ्तार, पुलिस ने कांड में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाईकिल किया जप्त
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : सेक्टर 12 थाना कांड स0-136/2024 दि0-01/12/2024 धारा 118(2)/109/3(5) BNS & 27 आर्म्स एक्ट वादी ललन सिंह सा०- सेक्टर 02 बी०एस०सिटी, जिला- बोकारो के फर्द बयान के आधार पर ललन सिंह के उपर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के आरोप मे मामला दर्ज किया गया था उक्त कांड में अभियुक्तो का पता लगाने हेतू पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस उपाधिक्षक, नगर के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनिकी साक्ष्य एवं अन्य साक्ष्यो के आधार पर इस कांड मे संलिप्त अप्रा० अभियुक्त रोशन कुमार उर्फ देव कुमार तथा पुष्पा देवी उर्फ सुमन देवी दोनो को गिफ्तार किया गया है एवं उनके पास से इस कांड में प्रयुक्त हथियार मोटरसाईकिल एवं इनका मोबाईल बरामद किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तो के द्वारा बताया गया कि इस कांड मे अन्य सम्मिलित अभियुक्त है।
● गिफ्तार अभियुक्त : रौशन कुमार उर्फ देव कुमार, उम्र 20 वर्ष, स्थायी पता ग्राम- चन्द्रपुरा थाना महाराजगंज जिला- छपरा वर्तमान (बिहार) पता दुन्दीबाग झोपडी थाना बी जिला बोकारो, पुष्पा देवी उर्फ सुमन देवी, उम्र 26 वर्ष, वर्तमान पता सेक्टर 12/बी जोडा टावर झोपडी थाना सेक्टर जिला बोकारो 12, स्थायी पता ग्राम बेलहट थाना – जिला – भागलपुर को गिरफ्तार किया गया है।
● आपराधिक इतिहास- (रोशन कुमार) : बी48 0थाना कांड सं0 सिटी0एस0/0दि 18-16.02.307 धारा 18/302/324/326/0वि0द0भा 34 दर्ज है।
● जप्त सामान : एक देशी पिस्टल एक गोली (कारतूस सहित)घटना में प्रयुक्त किये गये मोटरसाईकिल JH 09AJ 8642 तथा दो मोबाईल
● छापामारी दल में थे शामिल : आलेक रंजन पुलिस उपाधीक्षक, नगर बोकारो, सुभाष चन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, सेक्टर 12,संजय कुमार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, सेक्टर 4,सुदामा कुमार दास पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, बी०एस० सिटी, पु०अ०नि० प्रभात कुमार, सेक्टर 06 थाना, पु०अ०नि० कृष्णा उराँव, सेक्टर 12 थाना, पु०अ०नि० दिलीप टुडू, सेक्टर 12 थाना तथा तकनिकी शाखा शामिल थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे