अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवारों ने जम्मू-कश्मीर को जंजीरों में जकड़ा, जनता सिखाएगी सबक : तरुण चुघ

श्रीनगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। जिसको लेकर भाजपा एक्शन मोड में है।

जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि धारा 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला घबराहट की स्थिति में हैं। वह कुंठा से ग्रसित हैं। उमर अब्दुल्ला कह रहे थे कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, करारी हार की संभावना देखकर वह इस तरह के बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला परिवार ने पिछले सात दशक तक जम्मू-कश्मीर में नकारात्मक राजनीति की है। अब्दुल्ला दिन के उजाले में ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं। अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार ने जम्मू कश्मीर को जंजीरों में जकड़ कर रखा था। यहां के लोगों के अधिकारों को छीनने का काम किया। ऐसे लोगों को विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। ये वही लोग थे, जो नहीं चाहते थे कि जम्मू-कश्मीर में डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान लागू हो। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर को धारा 370 और 35ए की जंजीरों से मुक्त कराकर अंबेडकर का संविधान यहां लागू किया गया।

बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं। यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है। जबकि, कुल मिलाकर 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है।

संभल में हुई घटना पर सैयद सरवर चिश्ती बोले, 'कब तक मुसलमान इन चीजों को सहेगा'

–आईएएनएस

एकेएस/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *