अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ी, ट्रामा सेंटर रेफर

अयोध्या, 2 फरवरी (आईएएनएस)। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। आचार्य सत्येंद्र दास को हार्ट की समस्या बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आचार्य सत्येंद्र दास को सांस लेने में कठिनाई महसूस होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने के बाद उन्हें श्री राम अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी हालत में ज्यादा सुधार न होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। राम मंदिर के सहायक पुजारी प्रदीप दास ने इस संबंध में जानकारी साझा की।

राम जन्मभूमि परिसर में पूजा अर्चना करने वाले आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ने से मंदिर प्रशासन और उनके भक्तों में चिंता का माहौल है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

आचार्य सत्येंद्र दास को राम मंदिर निर्माण के आरंभ से ही मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था और वह श्रीराम जन्मभूमि के पूजा कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

'इंटरनेशनल मास्टर्स लीग' बेहतरीन पहल, किक्रेट के दिग्गजों को खेलते देखना अच्छा : विवेक ओबरॉय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *