बीजपुर पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायालय

मीडिया हाउस सोनभद्र  – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बीजपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान थाना बीजपुर पर पंजीकृत मु0नं0-2296/2009, धारा 419, 420 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त रामजनम पुत्र सन्त लाल एवं तेजबली पुत्र रामरतन जायसवाल, निवासीगण ग्राम पिण्डारी, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र को दिनांक 16.07.2026 को प्रातः लगभग 08:10 बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में थाना बीजपुर पर पंजीकृत मु0नं0-3208/2019, धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त बेचनराम पुत्र स्वर्गीय रामदास उर्फ दासाराम, निवासी ग्राम कस्बा बीजपुर, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र को दिनांक 16.07.2026 को प्रातः लगभग 08:56 बजे उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी की समस्त कार्यवाही माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न की गई। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर तीनों वारंटी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण-
1. रामजनम पुत्र सन्त लाल, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी ग्राम पिण्डारी, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।
2. तेजबली पुत्र रामरतन जायसवाल, उम्र लगभग 54 वर्ष, निवासी ग्राम पिण्डारी, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।
3. बेचनराम पुत्र स्वर्गीय रामदास उर्फ दासाराम, उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी ग्राम कस्बा बीजपुर, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।

मारपीट हमला व हत्या के मामले से संबंधित वांछित रहे सुभाष पाल हुए गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निरंतर अभियान चलाकर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *