लंदन में खूबसूरत पल बिताती नजर आई अभिनेत्री करिश्मा कपूर

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पिछली बार स्ट्रीमिंग फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर लंदन में खूबसूरत पल बिताती नजर आई।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्हें लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने अपनी कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

एक तस्वीर में अभिनेत्री को ब्रिटिश राजधानी में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर घूमते हुए देखा जा सकता है।

ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट लंदन के वेस्ट एंड में वेस्टमिंस्टर शहर की एक प्रमुख सड़क है जो टोटेनहम कोर्ट रोड से ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस होते हुए मार्बल आर्क तक जाती है। यह यूरोप की सबसे व्यस्त शॉपिंग स्ट्रीट है और यहां प्रतिदिन पांच लाख से ज्‍यादा लोग आते हैं।

इसे लंदन और फिशगार्ड के बीच प्रमुख सड़क ए40 का हिस्सा माना गया है, हालांकि इस पर ऐसा कोई संकेत नहीं है और यहां यातायात नियमित रूप से बसों और टैक्सियों तक ही सीमित रहता है।

करिश्मा कपूर हिंदी सिनेमा के पहले फि‍ल्मी खानदान, कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। वह अभिनेता बबीता और रणधीर कपूर की बेटी हैं, और अभिनेत्री करीना कपूर की बड़ी बहन हैं। करिश्मा अपने समय की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्हें राष्ट्रीय फि‍ल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान हाल ही में थिएटर फि‍ल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में नजर आई थी। इस फि‍ल्म का निर्देशन ‘अलीगढ़’ और ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ से मशहूर हुए हंसल मेहता ने किया था।

जून में 21.67 लाख नये कर्मचारी ईएसआईसी से जुड़े

–आईएएनएस

एएमकेएस/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *