उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में जीत के बाद काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का आशीष लेने पहुंचे सीएम योगी

वाराणसी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद सोमवार को काशी कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे। दस दिन के भीतर सीएम योगी ने दूसरी बार बाबा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की।

मुख्यमंत्री योगी इसके पहले 15 नवंबर को देव दीपावली पर वाराणसी आए थे। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। उन्होंने यहां विधि विधान से पूजा की। इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। बाबा के गर्भगृह में जाकर षोडशोपचार पूजन कर उन्होंने लोक कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से उनका स्वागत किया तो मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकारा।

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ द्वार से जल मार्ग के जरिए डोमरी में चल रहे सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में सात सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की। इसमें से छह पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एक सीट पर एनडीए गठबंधन (रालोद) ने जीत हासिल की। समाजवादी पार्टी को दो सीट पर जीत हासिल हुई है। भाजपा ने गाजियाबाद, कुंदरकी, कटेहरी, मीरापुर, मझवां, फूलपुर और खैर में जीत प्राप्त की। वहीं, सपा ने कानपुर की सीसामऊ और करहल सीटें जीती।

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। वहीं, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे।

इंग्लिश चैनल पार करने की कोशिश करते चार प्रवासियों की मौत

–आईएएनएस

एसके/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *