जेएसएलपीएस के गोमिया क्लस्टर की वार्षिक आमसभा आयोजित

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया संवाददाता( दीपक) : प्रखंड के गोमिया पंचायत अंतर्गत डाक बंगला में शनिवार को जेएसएलपीएस गोमिया क्लस्टर की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें क्लस्टर अंतर्गत 10 पंचायत क्रमश: पलिहारी गुरुडीह,गोमिया, खंभरा, स्वांग दक्षिणी, स्वांग उत्तरी, ससबेडा पूर्वी, ससबेड़ा पश्चिमी, हजारी, होसिर पश्चिमी, चुटे आदि पंचायत के जेएसएलपीएस की महिलाएं शामिल हुई। 
इस आम सभा में साल भर के सीएलएफ की उपलब्धियों को गिनाया गया। इसमें समूह निर्माण, भीओ गठन, रिवल्विंग फंड, सीआईएसएफ, बैंक लिंकेज समेत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न तरह के आजीविका योजना में उपलब्धियां हासिल की गई है। कार्यक्रम में खासतौर से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, उपप्रमुख अनिल महतो, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, आजसू नेता राजेश विश्वकर्मा, समाजसेवी चितरंजन साव, मुखिया बलराम रजक, मुखिया बंटी उरांव,मुखिया शांति देवी मौजुद थे। जेएसएलपीएस कर्मियों ने अतिथियों को गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस के बीपीएम राहुल रंजन पांडेय, सीसी अंबुज कुमार, अध्यक्ष बबीता देवी, सचिन लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष मंजू देवी, एसआरपी आशा देवी सहित अन्य लोग मौजुद थे।










