कांग्रेस सोरोस जैसे विदेशियों के साथ अपना संबंध स्पष्ट करे : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आरोप लगाया है कि उनका संबंध एक ऐसे संगठन से है, जिसे जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा फंडिंग किया जाता है। इस मामले पर सोमवार को एनडीए के तमाम नेताओं ने सदन में चर्चा के लिए प्रस्ताव रखा, जिस पर विपक्ष ने ऐतराज जताया। विपक्ष की ओर से चर्चा का विरोध करने पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी।

अनुराग ठाकुर ने आईएएनएस से बात करते हुए सवाल किया कि कांग्रेस और विदेशी फंडिंग के बीच क्या संबंध है? और जॉर्ज सोरोस के साथ इन राजनीतिक दलों और नेताओं का रिश्ता क्या कहलाता है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर सवाल उठते हैं कि वह विदेशी फंडिंग के बारे में क्यों खामोश है? कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सोरोस जैसे विदेशियों के साथ उसका क्या संबंध है? अगर यह रिश्ता लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है तो कांग्रेस इन्हें क्यों बनाए रख रही है?

उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की आवाज को कांग्रेस क्यों नहीं उठाती? क्या कांग्रेस विपक्षी नेताओं के एजेंडे पर काम कर रही है? कांग्रेस के आंकड़े गिरते जा रहे हैं, उनकी सरकार भी गिर रही हैं और जनता उन्हें नकार रही है। कांग्रेस निराशा और हताशा में इस तरह के हथकंडे अपनाती है। अब यह सवाल उठता है कि कांग्रेस के लिए आगे का रास्ता क्या होगा, क्योंकि उनकी राजनीति पूरी तरह से असफल हो चुकी है।

आरजी कर घोटाला: संदीप घोष ने कलकत्ता हाईकोर्ट में जमानत याचिका की दायर

भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक संगठन से संबंध है, जिसे जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित किया गया है। इस संगठन ने कश्मीर को भारत से अलग करके स्वतंत्र राष्ट्र बनाने का समर्थन किया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि इस संबंध से यह स्पष्ट होता है कि भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी संस्थाओं का प्रभाव है।

–आईएएनएस

पीएसके/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *