सेनाध्यक्ष का फ्रांस दौरा पूरा, विश्व युद्ध के शहीद भारतीय सैनिकों को दी पुष्पांजलि

नई दिल्ली 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने वाले शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की। इसके लिए उन्होंने फ्रांस के न्यूवे चैपल में भारतीय युद्ध स्मारक का दौरा किया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बहादुरी से लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करते हुए, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फ्रांस के न्यूवे-चैपल में भारतीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की है।

सेना के मुताबिक, बहादुरी से लड़ने वाले भारतीय सैनिकों का साहस, समर्पण और विरासत इतिहास में हमेशा के लिए अंकित है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है। न्यूवे-चैपल मेमोरियल वैश्विक शांति के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली प्रतीक है, जो शहीद सैनिकों को एक मार्मिक श्रद्धांजलि और उनकी बहादुरी की याद दिलाता है।

गौरतलब है कि भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी 24 से 27 फरवरी तक फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर थे। जनरल द्विवेदी की यात्रा का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना, सहयोग के नए रास्ते तलाशना और दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाना रहा।

यहां 24 फरवरी को जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पेरिस के लेस इनवैलिड्स में फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मुलाकात की थी। अपने फ्रांस दौरे में जनरल द्विवेदी ने फ्रांसीसी सेना प्रमुख जनरल पियरे शिल से मुलाकात व महत्वपूर्ण चर्चा की है। इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य संबंधों को बढ़ावा देना रहा। अपनी यात्रा के अंतिम दिन यहां फ्रांस में भारतीय सैनिकों को पुष्पांजलि देने के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फ्रांस के संयुक्त स्टाफ कॉलेज, इकोले डे गुएरे में एक व्याख्यान भी दिया।

एयरलाइंस के क्रू मेंबर की गोली मारकर हत्या के मामले में इनामी शूटर गिरफ्तार

यहां इस दौरान आधुनिक युद्ध की विकासशील प्रकृति और भारत की रणनीतिक दृष्टि पर जानकारी दी गई। भारत और फ्रांस रक्षा सहयोग के क्षेत्र में एक-दूसरे के सहयोगी हैं और दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी महीने पेरिस की सफल यात्रा की थी। प्रधानमंत्री की सफल यात्रा के उपरांत भारतीय सेनाध्यक्ष की मौजूदा फ्रांस यात्रा हुई है। सेनाध्यक्ष ने फ्रांस यात्रा में पेरिस के प्रतिष्ठित मिलिट्री स्कूल और इंस्टीट्यूशन कॉम्प्लेक्स इकोले मिलिटेयर का दौरा भी किया। यहां जनरल द्विवेदी को फ्यूचर कॉम्बैट कमांड (सीसीएफ) के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, जनरल द्विवेदी को फ्रांसीसी सेना के तकनीकी अनुभाग (एसटीएटी) में भी जानकारी दी गई। जनरल द्विवेदी फ्रांस के मार्सिले भी गए, जहां उन्होंने फ्रांसीसी सेना की तीसरी डिवीजन का दौरा किया था। यहां उन्हें द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास शक्ति, भारत-फ्रांस प्रशिक्षण सहयोग और फ्रांसीसी सेना आधुनिकीकरण कार्यक्रम (स्कॉर्पियन) के बारे में जानकारी दी गई।

–आईएएनएस

जीसीबी/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *