अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का सत्यानाश कर दिया, कांग्रेस की बनेगी सरकार: आलोक शर्मा

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान यमुना के पानी पर राजनीति को लेकर आलोक शर्मा ने कहा कि जितने गैर जिम्मेदाराना बयान भारतीय राजनीति में हो सकते हैं, उसका अगर किसी को खिताब मिलना चाहिए, तो वह अरविंद केजरीवाल हैं। अगर दिल्ली के पानी में हरियाणा ने जहर मिलाया है, तो अरविंद केजरीवाल चुनाव आयोग के चक्कर क्यों काट रहे हैं? केजरीवाल दिल्ली पुलिस में जाकर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराते।

आलोक शर्मा ने आगे कहा कि हम हरियाणा के सीएम से भी पूछना चाहते हैं कि वो चंडीगढ़ से दिल्ली आ गए। उनके ऊपर पानी में जहर मिलना का बड़ा आरोप है, तो आप सोनीपत में एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराते? दोनों मिले हुए हैं। इसमें चुनाव आयोग क्या करेगा? केजरीवाल ने दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है।

दिल्ली में अखिलेश यादव आम आदमी पार्टी के समर्थन में रैली कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उनके साथ है। इंडिया गठबंधन में क्या सब कुछ सामान्य चल रहा है। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था। लोकसभा चुनाव के बाद सभी तमाम पार्टियां स्वतंत्र हैं। कौन किसके साथ जाना चाहता है वह स्वतंत्र है। अखिलेश यादव को आम आदमी पार्टी के साथ जाना है वह स्वतंत्र हैं।

देश के लिए झारखंड का परिणाम रहा शुभ, जनता ने दिया महत्वपूर्ण संदेश : अखिलेश यादव

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे।

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *