गोमिया प्रखंड मुख्यालय में विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण किया गया

मीडिया हाउस न्यूज एजेनसी गोमिया : गोमिया प्रखंड कार्यालय परिसर में कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण मुख्य अतिथि विधायक डा लंबोदर महतो, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, उप मुखिया बासु यादव एवं पंकज जैन, पूर्व पंसस मालती देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राज किशोर मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रखंड के 17 स्कूलों से आए विद्यार्थियों के बीच 574 साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं और सरकारी स्कूलों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हो, इसका प्रयास किया जा रहा है। कहा कि पहले की अपेक्षा अब सरकारी स्कूलों में पठन पाठन की स्थिति भी सुधरी है। विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी के तहत आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को साइकिल दिया जा है। जिससे स्कूल से दूरी पर रहने वाले बच्चे साइकिल से स्कूल जायेंगे और इससे समय की भी बचत होगी। मौके पर सर्वानंद श्रीवास्तव,मल्लू यादव, अमित तिवारी, अर्जुन प्रजापति, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

मतदाता सूची में अपने नाम एवं मतदान केन्द्र के स्थल की जांच करें मतदाता-के.रवि कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *