अवैध तेल कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में डीजल-पेट्रोल बरामद,

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-पुलिस ने अवैध तेल कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के चोपन और अनपरा थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध डीजल और पेट्रोल जब्त किया है। चोपन में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो ड्रमों से कुल 120 लीटर अवैध डीजल और 20 लीटर अवैध पेट्रोल बरामद किया। इस कार्रवाई में एक टैंकर (CG12AQ3258), 200 लीटर क्षमता के पांच खाली ड्रम, 50 लीटर क्षमता के दो खाली ड्रम, 20 लीटर के दो खाली जर्केन, एक मोटर पंप और दो लोहे के कूपे भी जब्त किए गए। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वही अनपरा में की गई छापेमारी में पुलिस ने 230 लीटर अवैध डीजल जब्त किया। इसमें दो ड्रमों से 180 लीटर और दो जर्केन से 50 लीटर डीजल शामिल था। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, अनपरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अवैध तेल कालाबाजारी के नेटवर्क की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
सीओ ओबरा हर्ष पाण्डेय ने बताया 14 जनवरी 2026 को अवैध तेल कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें चोपन थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी के दौरान गुरमुरा क्षेत्र से पुलिस ने दो ड्रमों से कुल 120 लीटर अवैध डीजल और 20 लीटर अवैध पेट्रोल बरामद किया। इस कार्रवाई में एक टैंकर (CG12AQ3258), 200 लीटर क्षमता के पांच खाली ड्रम, 50 लीटर क्षमता के दो खाली ड्रम, 20 लीटर के दो खाली जर्केन, एक मोटर पंप और दो लोहे के कूपे भी जब्त किए गए। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दुष्कर्म के आरोपी राजा सिंह उर्फ राजा बाबू की जमानत अर्जी खारिज

शेष अभियुक्त खिलाफ भविष्य दी जा रही है थाना चोपन पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है वहीं अनपरा में की गई छापेमारी में पुलिस ने 230 लीटर अवैध डीजल जब्त किया। इसमें दो ड्रमों से 180 लीटर और दो जर्केन से 50 लीटर डीजल शामिल था। मौके से तीन खाली गैलन और एक प्लास्टिक पाइप भी बरामद किया गया साथ ही तेल निकालने का उपकरण बरामद किया गया। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया शेष अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी कार्रवाई की जा रही है। थाना अनपरा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है आगे गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी साथ ही संपत्ति भी जप्त की कार्रवाई करने की कवायद चल रही है।
बता दे कि सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध कारोबार, कालाबाजारी और जनविरोधी गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अभियुक्तों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *