भोपाल कफ सिरप केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

भोपाल
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशीले कफ सीरप की अवैध सप्लाई के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपित अभिषेक निगम को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपित रीवा का रहने वाला है और पुलिस कार्रवाई के बाद फरार हो गया था। एसटीएफ की विशेष टीम ने उसे सात अक्टूबर को उत्तराखंड के देहरादून से पकड़ा। ट्रांजिट वारंट पर भोपाल लाकर उसे पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।

भोपाल में चल रही थी अवैध कफ सीरप की फैक्ट्री
एसटीएफ ने 30 मई 2026 को भोपाल के गांधीनगर स्थित पटेल सिटी में नशीले कफ सीरप की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था। कार्रवाई के दौरान 74 हजार बाटल कोडीनयुक्त कफ सीरप बरामद किए गए थे। ये सीरप ‘आनरेक्स’ और ‘आफकफ’ नाम से तैयार किए जा रहे थे। जांच में सामने आया था कि अभिषेक निगम, राहुल कुशवाह और सीटी जैन निवासी सागर के साथ मिलकर कोडीनयुक्त कफ सीरप की अवैध सप्लाई करता था।

मामले में अब तक 25 आरोपित गिरफ्तार
रीवा में एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अभिषेक फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर एसटीएफ के उप पुलिस महानिरीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में अब तक 25 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसटीएफ की भोपाल इकाई मामले की आगे जांच कर रही है।

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: 200 से अधिक सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद, हजारों एकड़ फसल बर्बाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *