भाजपा नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को दे रहे हैं गंदी-गंदी गालियां : केजरीवाल

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद हर तरह ब‍िधूड़ी की आलोचना हो रही है। इसी बीच उनका एक और विवादित बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर टिप्पणी की है। बिधूड़ी के इस बयान पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “भाजपा के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी।”

दिल्ली के कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का सरनेम बदलने को लेकर बयान दिया था। एक सभा को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं। उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया, ये इनका चरित्र है।

इससे पहले , रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। बिधूड़ी ने कहा था कि लालू यादव ने वादा किया था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं। वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। हालांकि, बाद में सफाई पेश करते हुए उन्होंने आईएएनएस से कहा कि यह बयान लालू यादव द्वारा दिए गए उस बयान का संदर्भ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हेमा मालिनी के गाल जैसी चिकनी सड़क बनाई जाएगी। मैंने सिर्फ इसका संदर्भ देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के गाल जैसी सड़क बनाएंगे। इसमें कुछ गलत नहीं है। मुझे दुख है कि विपक्ष उस मुद्दे पर सवाल उठा रहा है, जो उनके खुद के चरित्र में विद्यमान है।

उरण विधानसभा सीट पर शेकाप की 'फ्रेंडली फाइट', प्रीतम म्हात्रे ने रोजगार दिलाने का किया वादा

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *