भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का केजरीवाल पर हमला, 'दिल्ली के लिए आपदा बनी आम आदमी पार्टी'

जयपुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सोमवार को आम आदमी पार्टी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। बालमुकुंद आचार्य ने केजरीवाल के कार्यकाल पर तल्ख टिप्पणी करते हुए आप सरकार को द‍िल्‍ली की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया।

बालमुकुंद आचार्य ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “दिल्ली में क्या है यह? यह एक आपदा की सरकार है, यानी केजरीवाल और उनकी पार्टी आपदा पार्टी बन चुकी है। इनकी आपदाएं दिल्ली के जनमानस ने झेली हैं और अब समय आ गया है कि इस आपदा को दिल्ली से पूरी तरह से हटाया जाए।”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द‍िल्‍ली की अब तक की सबसे भ्रष्‍ट सरकार है। केजरीवाल ने अन्ना आंदोलन के दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ा होने का दावा किया था। लेकिन वह कांग्रेस के ही मित्र निकले और कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने दिल्ली को लूटा। आम आदमी पार्टी और उनकी पूरी टीम ने मिलकर शीश महल बनाया, शराब घोटाले किए। आप के बड़े-बड़े मंत्रियों को जेल के सलाखों के पीछे देखा गया। मेरा मानना है कि अब दिल्ली को आम आदमी पार्टी के कार्यकाल से मुक्त कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को इस आपदा से छुटकारा पाने की जरूरत है। उन्हें आम आदमी पार्टी से मुक्त होने की जरूरत है। दिल्ली में आप की सरकार बनते ही दिल्ली के जनमानस को कई प्रकार की कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। केजरीवाल और उनकी टीम ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया।

इन दिनों जादू सिख रहीं एक्टर दिव्यांका त्रिपाठी, वजह बेहद खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है और दिल्ली में जो विकास हो रहा है, वह केंद्र सरकार का प्रयास है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बावजूद, उनके कार्यकाल में दिल्लीवासियों को राहत नहीं मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने हजारों लोगों को आवास की सुविधा दी है और लोग खुशी-खुशी अपने घरों में प्रवेश कर रहे हैं। लेकिन, केजरीवाल ने जो वादा किया था, वह पूरी तरह से झूठा साबित हुआ। करोड़ों रुपए उन्होंने अपने महल और बंगलों में खर्च किए, विदेशी और देशी सुख-सुविधाएं जुटाईं। केजरीवाल ने अपनी सुविधाओं पर करोड़ों रुपए खर्च किए, जबकि उन्होंने जनता से सादा जीवन जीने का वादा किया था।

बालमुकुंद आचार्य ने आगे कहा कि झूठ ज्यादा देर तक नहीं चलता। सत्य सूर्य की तरह चमकता है। प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता जो बोलते हैं, वही करते हैं। जो करते हैं, वही बोलते हैं। आम आदमी पार्टी की झूठी बातें और गुमराह करने वाली रणनीतियां अब जनता के सामने आ चुकी हैं।

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *