बीजेपी विधायक कुसुम देवी के देवर देशी शराब के साथ गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 10ता.गोपालगंज। जिले के सदर बीजेपी विधायक कुसुम देवी के देवर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से 4 कार्टन देशी शराब बरामद की है. मिली जानकारी के मुताबिक, कुसुम देवी के देवर अशोक सिंह की क्रेटा कार जिसका नंबर BR-28T/7725 के बोनट में छिपाकर देसी शराब ले आई जा रही थी. जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने कार की बोनट से 4 कार्टन शराब बरामद किया है. मिली जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग की टीम द्वारा नगर थाना क्षेत्र के कररिया से बीजेपी विधायक के देवर अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है. उनके साथ दो और शराब तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी 57 वर्षीय अशोक सिंह ख्वाजेपुर पंचायत की मुखिया का पति भी हैं. उनके अलावा ख्वाजेपुर के ही 40 वर्षीय हरिकेश साह को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है.बिहार में वैसे तो शराबबंदी कानून लागू है लेकिन धराधल पर बिल्कुल भी शराबबंदी कानून का असर देखने को नहीं मिल रहा है. हालांकि, पुलिस लगातार शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती है, अवैध शराब बरामद भी करती है लेकिन शराब तस्करों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है. ताजा मामले में पुलिस ने 54 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें से अधिकांश शराब का सेवन करनेवाले लोग शामिल हैं.

बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्डे के निर्माण के लिए एमओयू हुए साइन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *