रेप के आरोप पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा, मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे

चंडीगढ़, 4 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद पहली बार उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा, “ये आरोप झूठे हैं। इन आरोपों पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं।”

ज्ञात हो कि हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कसौली की अदालत में एक आवेदन दायर किया है। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। अदालत ने पुलिस से जांच की स्थिति रिपोर्ट मांगी थी, जिसके जवाब में पुलिस ने बताया कि 18 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और मामले की जांच जारी है।

महिला ने कसौली के एक होटल में मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल पर 3 जुलाई 2023 को उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था। इस संबंध में सोलन जिले के कसौली थाने में एफआईआर दर्ज है। हालांक‍ि देर से एफआईआर दर्ज होने के कारण पुलिस के लिए सबूत जुटाना मुश्किल हो रहा है। सबूतों की कमी के चलते चार्जशीट दाखिल करना भी चुनौतीपूर्ण हो रहा है। इस मामले की एक चश्मदीद गवाह और पीड़िता की सहेली ने भी इन आरोपों को नकारा है।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने इससे पहले आईएएनएस से खास बातचीत में कहा था कि इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पहले ही कह चुके हैं कि यह एक राजनीतिक स्टंट है। राजनीतिक लोगों पर आरोप तो कभी भी और कोई भी लगा देता है। यह जांच का विषय है और इसके बाद सच सामने आएगा। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है और जांच की जा रही है।

दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख पठान के टिकट पर एआईएमआईएम के शीर्ष नेता लेंगे फैसला : डॉ. शोएब जामई

–आईएएनएस

पीएसएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *