हरियाणा से 4 अक्टूबर को बाहर होगी भाजपा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

करनाल (हरियाणा), 18 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को भाजपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 4 अक्टूबर को भाजपा हरियाणा से बाहर हो जाएगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यहां पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाबी समाज ने बहुत मेहनत की है। हरियाणा के विकास में पंजाबी समाज का काफी योगदान है। कांग्रेस की सरकार आने पर उनके कल्याण के लिए बोर्ड बनाया जाएगा। हर जगह उनका मान-सम्मान किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “4 अक्टूबर को भाजपा हरियाणा से बाहर होगी।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर पिछले 10 साल में हरियाणा को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य आज महंगाई और बेरोजगारी में नंबर-1 है। भाजपा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत अस्थाई नौकरी दे रही है। सरकार युवाओं के साथ मजाक कर रही है।

उन्होंने भाजपा को “झूठ की दुकान” बताते हुए कहा, “स्थाई नौकरी के लिए दो लाख पद रिक्त हैं। हमारी सरकार बनने के बाद पहले साल एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। उसके बाद हर साल 50 हजार नौकरी देंगे।”

मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के विधायक और हाईकमान को करना है।

5वां टी 20 : अभिषेक का शतक, शमी के तीन विकेट की मदद से भारत ने 150 रनों से दर्ज की जीत

उन्होंने कहा कि भाजपा ने साढ़े नौ साल क्या किया है, उसका जवाब दे। भाजपा ने किसानों को लूटा। डीजल का दाम काफी बढ़ गया है।

राज्य के पूर्व मंत्री मनोहर लाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने सवाल किया कि करनाल में क्या हुआ? खट्टर साहब ने क्या किया? एक काम बता दीजिए जो उन्होंने किया। उन्होंने नौ साल बेकार कर दिए। हमने यहां कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल बनवाया, बाईपास बनवाया।

–आईएएनएस

पीएसके/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *