कैंट पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी एम ए कुरैशी*लखनऊ। थाना कैंट पुलिस ने एनबीडब्लू वारंट के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इसमें कैंट क्षेत्र के बाल्मीकि मोहाल आशा कालोनी सदर कैंट निवासी एनबीडब्ल्यू वारंटी ताजुद्दीन कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि
कोर्ट की अवमानना करने वाले फरारी एनबीडब्लू वारंटी ताजुद्दीन कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट के आदेश अनुसार थाना कैंट क्षेत्र के सदर चौकी इंचार्ज शिशिर कुमार ने मय फोर्स के साथ गश्त चेकिंग संदिग्ध व्यक्तियों के वाहन चेकिंग पेंडिंग विवेचना की जांच वारंटी एनबीडब्ल्यू की तलाश जारी थी उप निरीक्षक किरण पाल राजपूत को जानकारी मिली तलाश एनबीडब्ल्यू वारंटी की उप निरीक्षक किरण पाल राजपूत, हमराही आशीष राय ने वारंटी एनबीडब्ल्यू ताजुद्दीन कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।










