कन्नौज: सपा नेता पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता से राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष करेंगे मुलाकात

कन्नौज, 24 अगस्त (आईएएनएस)। सपा सांसद डिंपल यादव के करीबी नवाब सिंह यादव पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है। इसी मामले में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और डॉ० देवेन्द्र शर्मा शनिवार को पीड़िता से मिलेंगे। उनकी यह मुलाकात शनिवार सुबह 10 बजे होगी।

इस बात की जानकारी प्रदेश के बाल संरक्षण आयोग के सचिव अशोक कुमार तिवारी ने तीन दिन पहले 21 अगस्त को कन्नौज के डीएम को लिखे अपने एक पत्र के माध्यम से दी थी। अपने पत्र में बाल संरक्षण आयोग के सचिव ने जानकारी दी, “24 अगस्त को जनपद-कन्नौज में डॉ० देवेन्द्र शर्मा, मा० अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर), उ०प्र० राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा निरीक्षण/समीक्षा बैठक किया जाना है।”

बता दें, 11 अगस्त की रात में नवाब सिंह यादव को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

नाबालिग अपनी बुआ के साथ कन्नौज के पास एक गांव में बने नवाब सिंह के डिग्री कॉलेज में नौकरी मांगने गई थी। आरोप के मुताबिक अभियुक्त नवाब सिंह ने नौकरी देने के बहाने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की थी। इससे आहत युवती ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर सपा नेता को जेल भेज दिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामला नवाब सिंह के पुश्तैनी गांव अड़ंगापुर का था।

हालांकि बाद में इस पूरे घटनाक्रम की मुख्य साजिश करता नाबालिग की बुआ ही निकलीं। जिसे कन्नौज पुलिस ने कई दिन की रेकी के बाद 21 अगस्त को तिर्वा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मनमोहन सिंह के निधन से गमगीन अमृतसर का हिंदू कॉलेज, प्रिंसिपल बोले- यह देश के लिए बड़ी क्षति

–आईएएनएस

पीएसएम/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *