हिंडनबर्ग के प्रति कांग्रेस की निष्ठा भारत की प्रगति के समक्ष खतरा : तमिलनाडु भाजपा

चेन्नई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के प्रवक्ता और वरिष्ठ पार्टी नेता ए.एन.एस. प्रसाद ने रविवार को कहा कि अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट और लेखों पर कांग्रेस के रुख व शॉर्ट-सेलिंग फर्म के प्रति उसकी निष्ठा के कारण कई सवाल खड़े हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले पर अमेरिकी फर्म की रिपोर्ट पर भरोसा करते हुए राहुल गांधी के बयानों ने भारत के प्रति उनकी वफादारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ीं और गलत सूचना फैलाई।

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी की भारतीय उद्योगपतियों के बारे में बेबुनियाद टिप्पणियों ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से विदेशी एजेंसियों के लिए प्रॉक्सी के रूप में काम करना बंद करने और भारतीय लोगों के प्रति वफादारी दिखाने की अपील की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सेबी की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं पाए जाने के बावजूद हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक नया लेख जारी कर हलचल मचा दी है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के उद्देश्य से हिंडनबर्ग रिसर्च की वेबसाइट पोस्ट और लेखों के पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिशों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

प्रसाद ने कहा कि भारत के शेयर बाजार नियामक सेबी ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों की गहन जांच की और उन्हें गलत पाया।

भाजपा नेता ने कहा कि हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट से निश्चित तौर पर व्यावसायिक घराने को बदनाम करने की कोशिश की गई। हिंडनबर्ग रिसर्च से भारतीय शेयर बाजार में हलचल मचने की आशंका है।

जामिया में ईरान, उज्बेकिस्तान के राजदूत, विश्वविद्यालय ने बताया - 'दारा शिकोह ने उपनिषदों का अनुवाद कराया'

तमिलनाडु भाजपा प्रवक्ता ने केंद्र सरकार से यह जांच करने की भी अपील की कि क्या किसी विदेशी कंपनी ने हिंडनबर्ग रिसर्च के मार्गदर्शन में राहुल गांधी की यात्राओं और कांग्रेस को चुनावी फंड के लिए गुप्त फंडिंग की थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभरा है। केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ योजनाएं भारतीय युवाओं के सपनों को साकार बना रही हैं।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *