डीसी सह डीईओ ने किया मतदान पर महिलाओं से चर्चा 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : शहरी उदासीनता के कारण बोकारो विधानसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत कम है, जिसे बढ़ाने को लेकर लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव ने चास शहरी क्षेत्र की महिला समूह के साथ मतदान पर चर्चा की। इस चर्चा में सभी आयु वर्ग की महिलाएं शामिल हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) ने चर्चा में शामिल सभी महिला सदस्यों से शहरी उदासीनता से बाहर निकल मतदान करने* का अपील किया। उन्हें स्वयं मतदान करने एवं दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का अपील किया। मतदान केंद्रों पर उपलब्ध *बुनियादी सुविधाओं (एएमएफ) केंद्रों में बिजली, पंखा, पर्याप्त रौशनी के लिए लाइट, पीने का शुद्ध पानी, दिव्यांगजनों के लिए रैंप, सहयोग के लिए वोलेंटियर आदि की जानकारी दी। वहीं, 85 प्लस बुजुर्गों/ दिव्यांगजनों जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं उनके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने होम वोटिंग की सुविधा रखी है। चर्चा क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) ने आयोग द्वारा मतदाताओं की सहूलियत को लेकर जारी विभिन्न एप वोटर हेल्प लाइन एप, सि-विजिल एप, सक्षम एप आदि के संबंध में विस्तार से बताया। चर्चा में मुख्य रूप से 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक निर्माला सिन्हा ने बोकारो वासियों से निवेदन किया कि मैं आगामी 20 नवंबर को बुजुर्ग होकर मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करूंगी, आप भी अपने मत का इस्तेमाल अपने मतदान केंद्र पकर जाकर करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता दिखाएं। मतदान पर चर्चा में प्रियंका, संजना, रंजना, चंदा आदि शामिल हुई। सभी ने मतदान के महत्व एवं लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने एवं दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा। मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद उपस्थित थे।

6 जुलाई को चास में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का होगा आयोजन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *