डीसी ने यूएमएस चण्डीपुर का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं  को पढाया पाठ्य पुस्तक

विद्यालय की साफ – सफाई एवं शौचालय को व्यवस्थित करने का विद्यालय प्रधान को दिया निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : चंदनकियारी प्रखंड के चण्डीपुर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर लौटने के क्रम में शनिवार को उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय (यूएमएस) चण्डीपुर का निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाष दत्ता,जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, बीडीओ/सीओ चंदनकियारी आदि उपस्थित थे।

उपायुक्त व अन्य पदाधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए कक्षा आठ, सात एवं छह के छात्र – छात्राओं से पठन – पाठन की जानकारी ली। उन्होंने कक्षा छह के छात्र – छात्राओं से पाठ्य पुस्तक पढ़ाया। कुछ समय विद्यालय में शिक्षक की भूमिका में भी उपायुक्त ने समय बिताया उन्होंने थर्मामीटर, पारा, सेल्सियस, गर्म – ठंडा के संबंध में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। दीवार पर लगे महापुरूषों की तस्वीर देख उनके नाम बच्चों से पूछा और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। वहीं, विद्यालय में साफ – सफाई एवं शौचालय को व्यवस्थित करने का विद्यालय प्रधान को निर्देश दिया। डीसी – डीडीसी ने बच्चों से विद्यालय में मिल रहें मध्याह्न भोजन की भी जानकारी ली। उधर,उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के चंडीपुर मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जर्मन हैंगर, पार्किंग, ब्रांडिंग आदि के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा – निर्देश दिया। ससमय सभी पदाधिकारियों को कार्य निष्पादन का निर्देश दिया।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर डीसी एवं डीडीसी ने गुब्बारा उड़ाकर तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का किया शुरूआत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *