दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने के बाद मुंबई लौटी दीपिका पादुकोण

मुंबई, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। पंजाब के फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट ‘दिल-लुमिनाती टूर’ में लोगों का ध्‍यान खींचने वाली बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण मुंबई वापस लौट आई हैं। उन्‍हें मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर अपनी बेटी के साथ स्‍पॉट किया गया।

अभिनेत्री को एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक लाल रंग की ओवरसाइज्‍ड शर्ट में देखा गया। उन्होंने अपने लुक को बड़े सनग्लासेस के साथ पूरा किया।

अभिनेत्री के साथ उनकी बेटी को भी देखा गया। मगर उन्‍होंने उनका इंतजार कर रहे फोटोग्राफरों को समय नहीं दिया।

7 दिसंबर को दीपिका ने बेंगलुरु में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में उनके साथ स्टेज पर परफॉर्म किया।

एक प्रशंसक द्वारा क्लिक किए गए वीडियो में अभिनेत्री को गायक के साथ स्टेज पर सिया के साथ अपना गाना ‘हस हस’ गाते हुए देखा गया। दोनों ने दिलजीत के सिंथ-पॉप ट्रैक ‘लवर’ पर भी डांस किया।

दीपिका अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद पहली बार किसी कार्यक्रम में शामिल हुई। उनके लिए यह कार्यक्रम इसलिए भी खास था क्योंकि यह उनके गृहनगर में आयोजित किया गया था। कोपेनहेगन में जन्मी यह अभिनेत्री मॉडलिंग में आने से पहले बेंगलुरु में पली-बढ़ी थी।

दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने 1 नवंबर को अपनी बेटी का नाम अपने फैंस के साथ शेयर किया था।

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के पैरों की तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया: “दुआ पादुकोण सिंह।”

इसके बाद अभिनेत्री ने बेटी के नाम ‘दुआ’ का मतलब बताते हुए कहा था, इसका मतलब ‘प्रार्थना’ होता है, क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है।

छत्तीसगढ़ को मिलेगा 6,000 करोड़ का एफडीआई, 'इन्वेस्टर्स कनेक्ट' कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने दी जानकारी

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम लीला’ की शूटिंग के दौरान डेटिंग शुरू की। उन्होंने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की। शादी के 6 साल बाद उन्होंने नवंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका पिछली बार ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे। इससे पहले दीपिका ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘फाइटर’ में नजर आई थीं।

–आईएएनएस

एमकेएस/जीकेटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *