बदलापुर में विकास की बौछार की जा रही है-जितिन प्रसाद

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 16ता.जौनपुर- उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड की रू० 16688.62 लाख की 63 परियोजनाओं का भूमि पूजन/शिलान्यास/लोकार्पण समारोह कार्यक्रम केबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, जितिन प्रसाद के कर कमलों से संपन्न हुआ। कैबिनेट मंत्री के द्वारा आज जनपद जौनपुर के बदलापुर, भलुआाई में श्री कृष्ण नगर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। हीरावती देवी पत्नी स्व0 पब्बर यादव को 04 लाख की सहायता राशि का स्वीकृति प्रमाण-पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। जिसके क्रम में बदलापुर में विकास की बौछार की जा रही है पीएम और सीएम के निर्देशन में भारत का नव निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। श्री कृष्णा नगर फ्लाई ओवर बन जाने से जाम की समस्याओं से निवारण मिल जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रेलवे और ओवर ब्रिज विकास के दरवाजे खोलते हैं आने वाले समय में लोग निर्माण विभाग के द्वारा गांव में घरों घरों तक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जनपद को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितनी भी सड़क स्वीकृत हुई है उनमें एक महीने के भीतर काम शुरू कर दे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर सर्वेक्षण करा कर रिपोर्ट देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। केबिनेट मंत्री ने निर्देशित किया कि बरसात के बाद 01 महीने के भीतर सभी सड़के गड्ढा मुक्त कर दी जाए।

दूल्हे को देखकर दुल्हन शादी से इनकार कर देती है और बारात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ता है

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्य जमीन पर दिखाई पड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था नियंत्रण में है अपराधी डर के मारे जेल में ही रहना पसंद कर रहे हैं। सड़क और पुल का जाल बिछ रहा है।

राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि फ्लाई ओवर जौनपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है। विधायक बदलापुर रमेश मिश्र की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की जो स्वीकृति हुई है, जमीन पर दिखाई दे रही हैं। मजरों को भी सड़क से जोड़ा जा रहा है और जो अवशेष रह गई है उन्हें भी जल्द से जल्द जोड़ दिया जाएगा। इस अवसर पर सांसद मछली शहर बी.पी. सरोज, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुषमा पटेल, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा, उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *