जिला स्तरीय वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण हेतु जिन विभागों को जो भी लक्ष्य दिये गये हैं, वह उसके अनुरूप गढ्ढा खुदाई का कार्य ससमय कर लें और विभागवार वृक्षारोपण हेेतु जो भी लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं, उससे सम्बन्धित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जायें। वृक्षारोपण का कार्यक्रम शासन की शीर्ष प्राथमिकता का कार्यक्रम है, इसमें किसी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा, डीएफओ राबर्ट्सगंज श्री कंुज बिहारी वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कृषि अधिकारी हरेकृष्ण मिश्र,अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित ‘‘अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस‘‘ की तैयारियों से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित रहें।










