आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं को विकास भवन सभागार में 3 दिवसीय प्रशिक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 22ता.सोनभद्र-जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा विशेष पहल पर जनपद के समस्त आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं को विकास भवन सभागार में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है, का जिलाधिकारी ने आज जायजा लिया, इस मौके पर प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण जनपद गोरखपुर से आये राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा कराया जारहा है, प्रशिक्षण का समन्वय प्रवीण चन्द्र दूबे द्वारा किया जा रहा है, इनकी टीम द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदोंमें विगत 15 से 20 वर्षों से कराया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मूल्यांकन एवं निरीक्षण सफल संचालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी सोनभद्र तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिशु मृत्यु दर मातृ मृत्यु दर में कमी, गर्भवती तथा धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार, नवजाति शिशु की देखभाल, वृद्धि निगरानी तथा गंभीर कुपोषित बच्चों के प्रबन्धन एवं संदर्भन के साथ जनपद में माताओं एवं बच्चों में स्तनपान एवं समय पर उपरी आहार शुरू कर कुपोषण में कमी लाना है। 30 जनवरी से शुरू हुए प्रशिक्षण में अभी तक सात बैचो में कुल 400 से अधिक आंगनबाड़ी, आशा का प्रशिक्षण हो चुका है, इसी प्रकार से जनपद के कुल 5000 आंगनबाड़ी, आशा तथा अन्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण किया जाता है।
प्रशिक्षण के मौके पर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा प्रतिभागियों के ज्ञानवर्धन के बारे में प्रतिभागियों से बात-चीत किया, उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि आप सभी के ज्ञानवर्धन तथा परामर्श कौशल में सुधार हेतु उपरोक्त प्रशिक्षकों द्वारा आप सबका प्रशिक्षण कराया जारहा है, ग्रामीण व शहरों के सभी लाभार्थी को जागरूक करते हुए उन्हें लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर प्रशिक्षण का मूल्यांकन तथा निरीक्षण करेंगें, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि वह प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण तथा ज्ञानवर्धन है, जिससे आपके कार्यकुशलता में अच्छा सुधार होगा। इस मौके पर जिलाधिकारी को प्रतिभागियों ने बताया कि प्रशिक्षण की सरल भाषा तथा छोटी-छोटी जानकारियों पर चर्चा से हम लोगों को अधिक लाभ होगा, जिससे हम अपने कार्य को बेहतर ढंग से कर पायेंगेें और इस तरह का प्रशिक्षण हमें पहली बार मिल रहा है। इस मौके पर अशोक पाण्डेय, आई0एस0 ओझा, नाजमीन खान सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।










