युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, कृषि विभाग में 46 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवा से जोड़ने की दिशा में मंगलवार को जनपद सोनभद्र के 46 युवाओं के लिए यादगार अवसर रहा। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कृषि विभाग में नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-‘सी’ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका सजीव प्रसारण उप कृषि निदेशक, सोनभद्र कार्यालय के सभागार में देखा एवं सुना गया।

जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गोंड की अध्यक्षता में 46 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। लंबे परिश्रम के बाद सरकारी सेवा में चयन एवं नियुक्ति पत्र मिलने की खुशी नवचयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर साफ दिखाई दी।
माननीय राज्यमंत्री श्री संजीव कुमार गोंड ने सभी नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति की बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा के महत्वपूर्ण दायित्व की शुरुआत भी है। सभी नवचयनित कार्मिक पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और शासन की कृषि कल्याणकारी योजनाओं एवं नवीन तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनकी योग्यता एवं प्रतिभा के आधार पर निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। कृषि विभाग में नए प्राविधिक सहायकों के आने से विभागीय कार्यों को गति मिलने के साथ किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नवचयनित अभ्यर्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना। नवचयनित कार्मिकों को शासकीय सेवा में अपने दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना से करने का संदेश मिला। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नवचयनित प्राविधिक सहायकों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। नई जिम्मेदारी के साथ कृषि एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में योगदान देने के संकल्प के साथ उन्होंने अपने शासकीय सेवाकाल की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा नवचयनित प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे।

नगर निकाय चुनाव-मतदान को निष्पक्षता एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *