नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर, मन और समाज को बुरी तरह प्रभावित करता है डॉ विजया

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : डा0 अभय भूषण प्रसाद सिविल सर्जन बोकारो के आदेशानुसार झब्बू सिंह मेमोरियल महाविद्यालय फुसरो बोकारो में तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को तम्बाकू से होने वाले जनित रोगों से अवगत कराया गया साथ ही सभी को तम्बाकू छोडने के परामर्शी सेवा के साथ साथ तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया। कालेज के प्राचार्या डा0 विजया श्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर, मन और समाज को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशा की लत व्याक्ति को विनाश की ओर ले जाता है इससे सिर्फ व्यक्ति ही नही बल्कि उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि खुद तो बचे और दूसरो को भी इससे दूर रहने के लिये प्रेरित करें। जिला परामर्शी मो0 असलम द्वारा बताया गया कि भारत में मुंह का कैंसर एक बढता हुआ गम्भीर समस्या है जो मौत का कारण बनता है। मुंह में लगातार दर्द होना, मुंह के घाव जो ठीक नही हो रहा हो, मुंह में घाव होने पर अनायास ही खून बहना, मखमली, सफेद, लाल असामान्य धब्बे, मुंह में स्पष्ट रक्तस्राव, मुंह के अन्दर होंठों पर या अन्य जगहों पर कठोर, उभरा हुआ घाव, पपडी आदि दिखाई देना मुंह के कैंसर का मुख्य कारण है। डा0 सुधा सिंह जिला नोडल पदाधिकारी एन0सी0डी0 ने बताया कि उपरोक्त लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर तुरन्त डेन्टल डाक्टर को दिखाना चाहिए।
कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्या डा0 विजया श्री एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला परामर्शी मो0 असलम तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, सोशल वर्कर छोटेलाल दास, विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।

रांची-पहाड़ी मंदिर के जीर्णोद्धार की दिशा में चल रहा मेरा प्रयास सफल हुआ-संजय सेठ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *